Home » Blog » विधायक रामबिलास मीना के जन्मदिन पर दिया पर्र्यावरण संरक्षण एवं सेवा भाव का संदेश, 11 हजार पौधें लगाए, मरीजों को किए फल वितरण, कार्र्यकर्ताओं ने किया विधायक का अभिनंदन

विधायक रामबिलास मीना के जन्मदिन पर दिया पर्र्यावरण संरक्षण एवं सेवा भाव का संदेश, 11 हजार पौधें लगाए, मरीजों को किए फल वितरण, कार्र्यकर्ताओं ने किया विधायक का अभिनंदन

Facebook
Twitter
WhatsApp

विधायक के जन्मदिन पर दिया पर्र्यावरण संरक्षण एवं सेवा भाव का संदेश, 11 हजार पौधें लगाए, मरीजों को किए फल वितरण, कार्र्यकर्ताओं ने किया विधायक का अभिनंदन

लालसोट. विधायक रामबिलास मीना का जन्मदिन मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण एवं सेवा भाव के संदेश के साथ मनाया गया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के सभी 292 बूथों पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा पौधारोपण किया गया एवं सभी सरकारी हॉस्पिटलों में मरीजों को फल वितरण किए गए। इसके अलावा शहर की बड़ाया धर्मशाला पर ठंडाई का वितरण किया गया। विधायक रामबिलास मीना ने अपने डूंगरपुर गांव स्थित आवास पर भी पौधारोपण किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता व आम जन भी उनके आवास पर जन्म दिन की शुभकामना देने पहुंचे। निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी एवं सोनू बिनोरी की अगुवाई में विधायक को 51 किलों फूलों का हार पहना कर अभिनंदन किया गया। विधायक के आवास पर दिन भर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के पहुंचने का क्रम बना रहा। इस दौरान गायक कलाकारों ने भी अपनी रचनाएं पेश करते हुए विधायक को बधाई दी। विधायक भी लोकगीतों पर कार्यकर्ताओं के साथ जम कर झूमें। चांदसेन गांव कपिल आश्रम पर हवन पूजन किया गया एवं नंद कुमार पांखला, गोविंद चौधरी, नरसी शर्मा, विष्णु गोयल एवं किशन प्रजापत व अन्य जनों द्वारा कदंब का पौधा भी लगाया गया। अजबपुरा गांव में महेश दाधीच की अगुवाई मेंं पौधारोपण किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी दूरभाष पर विधायक को जन्मदिन की बधाई दी।विधायक प्रवक्ता डॉ. शंभूलाल कुई वाला ने बताया कि जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे विधानसभा क्षेत्र में 11 हजार पौधे लगाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]