Home » Blog » नगर परिषद चुनाव में नामांकन के पहले दिन मीनू किन्नर समेत 8 प्रत्याशियों ने भरे 13 नामांकन, सेवा और समर्पण के भाव से मैदान में उतरी हूं- मीनू किन्नर

नगर परिषद चुनाव में नामांकन के पहले दिन मीनू किन्नर समेत 8 प्रत्याशियों ने भरे 13 नामांकन, सेवा और समर्पण के भाव से मैदान में उतरी हूं- मीनू किन्नर

Facebook
Twitter
WhatsApp

नगर परिषद चुनाव में नामांकन के पहले दिन मीनू किन्नर समेत 8 प्रत्याशियों ने भरे 13 नामांकन, सेवा और समर्पण के भाव से मैदान में उतरी हूं- मीनू किन्नर

लालसोट. निकाय चुनावों को लेकर गुरुवार को नामकांन दाखिल करने के पहले दिन ही चुनावी मैदान में उतरने के लिए इच्छुक प्रत्याशियों में खासा जोश नजर आया। उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर सुबह से ही नगर परिषद के विभिन्न वार्डो के लिए नामाकंन करने वालों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। इस दौरान दिन भर कार्यालय में गहमागहमी बनी रही। गुरुवार को वार्ड 34 से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में मीनू किन्नर समेत कुल 8 जनों ने 13 नामाकंन दाखिल किए। मीनू किन्नर के अलावा वार्ड 20 से राधिका शर्मा ने भाजपा व निर्दलीय, वार्ड 5 से हेमराज सैनी ने कांग्रेस, 17 से ममता गुप्ता ने भाजपा व निर्दलीय,5 से जगदीश स्वामी ने भाजपा व निर्दलीय, 18 से विनोद सैनी ने भाजपा,20 से सुनीता शर्मा ने भाजपा व निर्दलीय एवं वार्ड 13 से अमर ने कांग्रस व निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में रिर्टनिंग अधिकारी विजेन्द्र्र कुमार मीना को अपने नामांकन सौपे। नामाकंन की प्रक्रिया को लेकर एसडीएम कार्यालय पर एक हेल्प डेस्क भी बनाई गई, जहां सभी प्रत्याशियों को राजेश कुमार मिश्रा व अनुराग शर्मा नामाकंन दाखिल करने से पूर्व कमियों को लेकर दिशा निर्र्देश देते रहे। इसके अलावा नामाकंन के दौरान कड़ी सुरक्षा प्र्रबंध रहे, दिन भर पुलिस जाप्ता तैनात रहा एवं मात्र 5 प्रस्तावकों को ही प्रत्याशियों के साथ नामांकन के दौरान अंंदर प्र्रवेश दिया गया। नामांकन को लेकर उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चार दर्जन जनों द्वारा अब तक अमानत राशि जमा कराई जा चुकी है और 200 से अधिक नामाकंन फार्म अब तक दावेदार ले गए है।

सेवा और समर्पण के भाव से मैदान में उतरी हूं- मीनू किन्नर

नामाकंन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए मीनू किन्नर ने कहा कि वे हमेशा से पूरे क्षेत्र और हर घर में खुशहाली, तरक्की और मंगल की दुआएं मांगती आर्ई है, आज तक मैने सिर्फ मांगकर आशीर्वाद दिया है, लेकिन अब समय आ गया है कि वे लालसोट वासियों की सेवा सीधे धरातल पर उतरकर करें। मीनू ने कहा कि उनका चुनाव लडऩे का एकमात्र मकसद राजनीति करना नहीं, बल्कि अपने वार्ड को साफ, सुरक्षित और विकसित बनाना है, वे किसी राजनीतिक पार्टी के वादों से नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण के भाव से मैदान में उतरे ही, पूरा शहर व वार्ड 34 का हर नागरिक मेरा परिवार है, और मुझे पूरा विश्वास है कि जनता इस बार आशीर्वाद देकर उन्हे सेवा का मौका जरूर देगी। नामांकन के दौरान मीनू किन्नर के साथ स्थानीय लोग और समर्थक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]