Home » Blog » नगर परिषद चुनाव की तैयारी में जुटे, राजनीतिक दल भाजपा ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन , विरोधियों पर बरसे विधायक रामबिलास, पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा भी रहे मौजूद

नगर परिषद चुनाव की तैयारी में जुटे, राजनीतिक दल भाजपा ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन , विरोधियों पर बरसे विधायक रामबिलास, पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा भी रहे मौजूद

Facebook
Twitter
WhatsApp

नगर परिषद चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दल भाजपा ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन , विरोधियों पर बरसे विधायक रामबिलास, पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा भी रहे मौजूद

लालसोट. नगर परिषद चुनावों से पूर्व रविवार को शहर के गंगापुर रोड़ स्थित जैन नसियां परिसर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्र्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में टिकट के दावेदार अपने अपने समर्थकोंंं के साथ पहुंचे। सम्मेेलन में स्थानीय विधायक रामबिलास मीना ने विपक्ष और राजनीतिक विरोधियों पर तीखे प्रहार किए। सम्मेलन के दौरान पूरी बीजेपी लगभग एकजुट नजर आई और इस दौरान पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा भी मंच पर मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक रामबिलास मीना अपने विरोधियों पर जमकर बरसे। विधायक ने कहा कि जो लोग खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार कर चुके हैं कि चेयरमैन बनने के लिए उन्होंने एक पैसे दिलाए, वही आज दूसरों पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पैसे दिलाए गए थे तो क्यों दिलाए गए? क्या यह भ्रष्टाचार और चोरी नहीं है? विधायक ने विरोधियों को घेरते हुए कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दागदार छवि वाले लोगों को दूसरों पर उंगली उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। निर्झरना तहसील की फर्जी रजिस्ट्री मामले पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि इस मामले की जांच की फाइल दोबारा खुल चुकी है। उन्होंने पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना को चुनौती देते हुए कहा, अगर हिम्मत है तो तहसील या थाने के सामने धरने पर बैठो, मैं भी जांच में पूरा सहयोग करूंगा,इस पूरे फर्जीवाड़े में भू-माफिया और उनके लोग शामिल हैं, जिनकी हकीकत पूरा लालसोट जानता है।

इस मौके पर मंत्री वीरेन्द्र्र मीना ने कहा कि पूरे क्षेत्र का भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हो कर नगर निकाय चुनावों में पार्टी का परचम लहराया जाएगा। विधानसभा संगठन प्रभारी प्रवेेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वार्ड से तीन नाम का पैनल तैयार होगा, लेकिन प्रत्येक आवेदन कर्ता का आवेदन प्रदेश नेतृत्व तक जरुर पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]