Home » Blog »
Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट के युगल किशोर मंदिर में छप्पन भोग ले कर पहुंची महिलाएं, भजनों पर झूमीं महिला मंडल सदस्य

लालसोट. शहर के गणगौरी बाजार में स्थित युगल किशोर जी मंदिर में महिला मंडल द्वारा मासिक छप्पन भोग झांकी का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति और उत्साह से सराबोर महिलाएं ढोल-नगाड़ों के साथ भजनों पर नाचते-गाते हुए छप्पन भोग का दिव्य प्रसाद लेकर मंदिर प्रांगण तक पहुँचीं। मंदिर परिसर में पहुँचकर महिलाओं ने अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ भगवान युगल किशोर जी के समक्ष 56 प्रकार के व्यंजनों का मनमोहक भोग सजाया। इस दौरान पूरा माहौल जयकारों और धार्मिक भजनों से गुंजायमान रहा। दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने इस अलौकिक झांकी के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया और अंत में सभी को महाप्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *