पटवारियों ने कहा, अवकाश के दिन नही करेंगें कार्य, लालसोट एसडीएम कार्यालय पर दिया ज्ञापन

लालसोट. राजस्थान पटवार संघ की रामगढ पचवारा उपशाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को पटवारियों ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर प्र्रमुख शासन सचिव के नाम एक ज्ञापन सौप कर अवकाश के दिन कार्य नही करने का ऐलान किया है। ज्ञापन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2008 से राज्य में कार्मिको की कार्य क्षमता सुधार करने हेतु प्रति दिन काम के घंटें बढ़ाकर सप्ताह में 6 दिन के कार्य दिवसों को घटाकर 5 दिन किया गया था, राज्य के कर्मचारी 5 दिवसीय साप्ताहिक व्यवस्था के बाद भी आपातकालीन सेवाओं को अ दिवस में भी करते आ रहा है लेकिन गत 3 वर्षों से राज्य सरकार द्वारा चलाएं जा रहे विभिन्न कार्यक्रम मएवं कैम्प संदर्भ में उच्चाधिकारियों द्वारा केवल और केवल अवकाश दिवसों में ही कार्य करने के आदेश दिए जा रहें हैं जिसके कर्मचारियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पडऩे के कारण तनाव बढ़ रहा है और उनकी क्षमता पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा है कि इसका राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं सहित योजनाओं और कार्यक्रमों को धरातल पर मूर्त रूप देने वाले कार्मिक पटवारी पर सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव पड़ रहा है। राजस्थान पटवार संघ की प्रदेश महासभा में सर्वसहमति से पारित प्रस्ताव के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि संगठन द्वारा भविष्य में शनिवार, रविवार एवं राजकीय अवकाश के दिनों में आपातकालीन सेवाओं के अलावा अन्य कोई भी कार्य नहीं किए जाएँगे।
