लालसोट में बंगाल व असम की जीत पर भाजपा कार्र्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

लालसोट. पं. बंगाल एवं असम के विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्र्रचंड जीत का जश्न स्थानीय कार्यकर्ता ने जम कर मनाया। विधायक रामबिलास मीना की अगुवाई में कार्र्यकर्ताओं ने बड़ाया धर्मशाला के बाहर आतिशबाजी की एवं मिठाई भी बांटी। इस दौरान जिला महामंत्री हटकेश मटलाना,सोनू बिनोरी,राकेश जोशी, शंभूलाल पुरोहित, अनिल बैनाड़ा, नंदकुमार पांखला, शंभूलाल कुईवाला,शिवशंकर जोशी, पुनीत बोहरा, अभिनान त्रिपाठी, महेंद्र जैन, अनिल बुर्जा, एलएन भारद्वाज, लोकेश जोशी, महेश सुकलाव, रूपसिंह बैपलावत, दीपक बोहरा सांवलराम सेरवाटया, बाबू बिहारीपुरा, प्यारसिंह गुर्जर, मोहनलाल सोंखिया, कैलाश नाटाणी, त्रिलोक शर्मा, बलराम बैरवा, हनुमान मुकंदपुरा, दीपक सेडुलाई, दिनेश जोशी, कमलेश गोल्या, लहरी गुर्जर समेत कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। बाद में विधायक रामबिलास मीना ने कार्र्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस जीत के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवार्ई वाली सरकार की नीतियों को एक बार दोबारा बड़ा जन समर्थन मिला है, इस जीत में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का बड़ा योगदान है।
