Home » Blog » हैंडराइटिंग प्रोजेक्ट के नाम पर फेसबुक से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हैंडराइटिंग प्रोजेक्ट के नाम पर फेसबुक से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

हैंडराइटिंग प्रोजेक्ट के नाम पर फेसबुक से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लालसोट. रामगढ पचवारा थाना पुलिस की विशेष टीम ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर हैंडराइटिंग प्रोजेक्ट के नाम पर मासूम लोगों को जाल में फंसाकर ठगी करने वाले एक 19 वर्षीय ठग को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद सीपा और वृत्ताधिकारी (सुरेन्द्र सिंह के निकटतम सुपरविजन में उनके नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश मीना (उम्र 19 वर्ष), निवासी बीचली कोठी रालावास को रायमल बाबा रालावास के रास्ते से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से हैंडराइटिंग वर्क के नाम पर ऑनलाइन ठगी करता था और ठगी की रकम सीधे अपने निजी बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लेता था। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सुरेश मीना के खिलाफ राजस्थान के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी साइबर ठगी की कई शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी के खेल में इस्तेमाल किया जा रहा स्मार्टफोन भी जप्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच लालसोट थानाधिकारी हरलाल को सौप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]