Home » Blog » हिस्ट्रीशीटर हत्या का एक और ईनामी आरोपी गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट वाली कार व तीन मोबाइल भी बरामद

हिस्ट्रीशीटर हत्या का एक और ईनामी आरोपी गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट वाली कार व तीन मोबाइल भी बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

हिस्ट्रीशीटर हत्या का एक और ईनामी आरोपी गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट वाली कार व तीन मोबाइल भी बरामद

लालसोट. शहर के कोथून रोड़ पर गत दिनों एक ढाबे के बाहर हुर्ई फायरिंग की घटना में एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की सूचना देने पर एसपी की ओर से 25 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित था। पुलिस की पकड़ से अब तीन नामजद आरोपी दूर है, पुलिस का दावा है कि बाकी नामजद आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ा जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा ने बताया कि 10 अप्र्रैल को लेखराज मीणा निवासी खेडला खुर्द ने प्र्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि दयाल ढाबे पर खाना खाने गये मेरे भाई धर्मेन्द्र उर्फ योगेन्द्र निवासी ग्राम खेडला खुर्द के खाना खाकर ढाबे से बाहर निकले तभी सामने एक कार मे से चेतराम गुर्जर उर्फ राहुल खटाणा, जसराम गुर्जर, रिवाली और साथी देशराज गुर्जर, निवासी गुडला, झंडू मीणा निवासी फुलवाडा, राज निवासी बिनोरा बंदूक से मेरे भाई धर्मेन्द्र पर गोली चला दी जो छाती में जा लगी जिसमे भाई की मृत्यु हो गयी। प्रकरण दर्र्ज कर जांच डिप्टी एसपी दिलीप मीना को सौपी गई, पुलिस अधीक्षक महोदय के सुपरवीजन में टीमो द्वारा तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर मुखबिरो की सहायता से सीसीटीवी कैमरो के आधार पर मुलजिमानो की लगातार दिन-रात पिछा किया गया भिन्न-भिन्न जगहों पर मुखबिरो खास की इत्तला के आधार पर दबिश दी गई एवं हत्या के एक आरोपी एवं 25 हजार रुपए के ईनामी आरोपी मुनिराज उर्फ मुन्या गुर्जर पुत्र गिर्राज जाति गुर्जर उम्र 28 वर्ष निवासी बडी लांक, रिवाली पुलिस थाना बामनवास सवाईमाधोपुर का 600 किलोमीटर पीछा कर गिरफ्तार किया। घटना मे प्रयुक्त वांच्छित कार जिस पर लगी फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई थी,कार में असली नम्बर प्लेट व तीन मोबाईल फोन कार के अन्दर मिले, कार व तीनों मोबाइल को जप्त किया गया। प्रकरण में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मुनिराज उर्फ मुन्या गुर्जर को गिरफ्तारी करने में मंडावरी थाने के कांस्टेबल इन्द्रजीत की विशेष भूमिका रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24