Home » Blog » हिस्ट्रीशीटर मर्डर के आरोपी के पिता पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, 300 किमी तक पुलिस ने किया पीछा

हिस्ट्रीशीटर मर्डर के आरोपी के पिता पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, 300 किमी तक पुलिस ने किया पीछा

Facebook
Twitter
WhatsApp

हिस्ट्रीशीटर मर्डर के आरोपी के पिता पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, 300 किमी तक पुलिस ने किया पीछा


गत दिनों मंडावरी कस्बे में हुई थी वारदात
लालसोट. मण्डावरी थाना पुलिस, जिला स्पेशल टीम और साइबर सेल ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर योगेन्द्र मीना मर्डर के एक आरोपी के पिता पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंडावरी थानाधिकारी सुधीर उपाध्याय ने बताया कि लालसोट शहर के जमात चौराहे के पास थाने के हिस्ट्रीशीटर की हत्या के गिरफ्तार देशराज उर्फ देशू घुडला के पिता भूरसिंह गुर्जर पर जानलेवा हमला हुआ था। घटना को लेकर १७ जून को धर्र्मसिंह ने एक नामजद प्र्राथमिकी दर्ज कराई थी, हमले के दौरान बदमाशों ने भूरसिंह के सिर पर 10-15 किलो का भारी पत्थर और फरसे से वार किया एवं आरोपी मौके से भाग छूटें। हमले में भूरिसंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जयपुर में उपचार जारी है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी महेश कुमार मीना (38 वर्ष),विक्रम (28 वर्ष) दोनों निवासी डिवांचली कलां, और गोविन्द मीना (18 वर्ष) निवासी खेडला खुर्द ने यह हमला पुरानी रंजिश और हिस्ट्रीशीटर दोस्त योगेन्द्र उर्फ धर्मेन्द्र खेडला केे मर्डर का बदला लेने की नीयत से किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा व वृत्ताधिकारी सुरेन्द्र सिंह के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के 100 से अधिक सीसीटीवी के फुटेज खंगाले और साइबर सेल की तकनीकी मदद ली, आखिरकार 300 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद सोमवार को तीनों आरोपियों को करौली जिले के नादौती से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी महेश एवं विक्रम का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, महेश के खिलाफ जयपुर के जवाहर सर्किल,दौसा के कोतवाली व मण्डावरी थाने में और विक्रम के खिलाफ मण्डावरी और रामगढ़ पचवारा थाने में गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज है। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *