हिस्ट्रीशीटर की हत्या का एक ईनामी आरोपी गिरफ्तार
चार सहयोगी भी चढे पुलिस के हत्थें। ढाबे के बाहर फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर की हत्या का मामला

लालसोट। उपखण्ड मुख्यालय के कोथून रोड़ पर 10 अप्रैल को एक ढाबे के बाहर फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक मुख्य ईनामी आरोपी व आरोपियों का सहयोग करने वाले चार जनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की सूचना देने पर एसपी की ओर से 25 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित था। पुलिस की पकड़ से अब तक चार नामजद 25-25 हजार के र्ईनामी आरोपी दूर है, पुलिस का दावा है कि बाकी नामजद आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ा जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा ने गुरुवार देर शाम मीडियों को बताया कि फायरिंग की हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद से ही एसपी सागर राणा के सुपर वीजन में लगातार आधा दर्जन टीमें तलाश में जुटी थी, गुरुवार को घटना के एक मुख्य ईनामी आरोपी झंडु मीना पुत्र श्रीचंद मीना निवासी फलवाड़ा, थाना बाटोदा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इस घटना में आरोपियों का सहयोग करने के आरोप में चार जनों को भी गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सहयोगी पप्पूराम, सीताराम, विनोद कुमार गुर्जर, एवं केदार प्रजापत को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी टोंक जिले के निवाई क्षेत्र में छुपा हुआ था, जहां से पुलिस ने टीम ने तकनीकी इनपुट की सहायता इसे गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच मेें इस घटना के पीछे आपसी वर्चस्व की लड़ाई का मामला सामने आया है।जांच अधिकारी डिप्टी एसपी दिलीप मीना ने बताया कि पुलिस घटना की बारीकी से जांच में जुटी है, अपराधियों की किसी भी तरह मदद या सहयोग करनेे वाले भी पुलिस के रडार पर है, अपराधियों के सहयोगियों को छोड़ा नही जाएगा।
