हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स ब्लॉक रामगढ़ पचवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राजकीय कन्या महाविद्यालय रामगढ़ पचवारा व पुलिस थाना रामगढ़ पचवारा में पौधारोपण किया गया

सचिव नवीन शर्मा सुकार एवं कोषाध्यक्ष सतीश सैन ने बताया की पौधरोपण अभियान की शुरुआत में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि थानाधिकारी मदन लाल ,आयुर्वेदाचार्य डॉ मस्तराम महंत, प्राचार्य सुभाष पहाड़िया एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके व पीपल के वृक्ष की विधिविधान पूर्वक पूजा करके पौधा रोपण अभियान की शुरुआत की गई। थानाधिकारी मदन लाल ने बताया कि मानव जीवन की आधारशिला वृक्ष/पेड़ ही है, अतः हमे पौधारोपण के साथ ही इनकी देखभाल की जिम्मेदारी उठनी लेनी चाहिए।
आयुर्वेदाचार्य डॉ मस्तराम महंत ने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम की पहल वाकई सराहनीय है,साथ ही समय समय पर गतिविधियों द्वारा हिंदुस्तान स्काउट रामगढ़ पचवारा क्षेत्र में पौधारोपण,समर कैंप,व स्काउट गतिविधियां के नवाचारों के द्वारा युवाओं के जीवन कौशल के विकास के साथ ही मानवीय गुणों का विकास किया जा रहा है।
ब्लॉक सचिव नवीन शर्मा सुकार ने बताया कि वर्तमान समय में विश्व स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्यायों का मानव जाति को सामना करना पड़ रहा है इस संदर्भ में स्काउट्स द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जाते है,इसी थीम पर आधारित पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई है।
मुकेश मीना नेताजी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है उससे प्रकृति व पर्यावरणीय परिवेश में शुद्धता का मापदंड निश्चित ही बढ़ेगा।
नरेंद्र शर्मा डायरेक्टर विवेक सी. से. स्कूल रामगढ़ ने बताया कि हिंदुस्तान स्काउट्स द्वारा लगाये गए पौधे की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाकर अच्छी व्यवस्था की है।
*पौधा रोपण अभियान भामाशाह*
दीपक शर्मा रेंजर (खटवा नांगल) द्वारा ट्री गार्ड, जगदीश प्रसाद स्वामी लकड़ी चिराई संघ अध्यक्ष व रामकिशन मीना रेंजर द्वारा पौधे उपलब्ध करवाये,हिंदुस्तान स्काउट्स उपाध्यक्ष रमेश महर की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था की गई। पौधा रोपण अभियान के अंतर्गत जामुन,पीपल,आम,बालमधीरा,नीम,बरगद,अशोक,शीशम,आदि के वृक्ष लगाए गए।
सहायक आचार्य डॉ. रवीन्द्र सिंह यादव ने महाविद्यालय परिवार की और से अतिथियों का स्वागत किया और अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा स्कॉउट की पर्यावरण संरक्षण में महत्ती भूमिका की प्रशंसा की।
स्काउट गाइड, विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय की छात्रों द्वारा पौधारोपण अभियान में जोश और उल्लास के साथ धरती का श्रृंगार पौधों को लगाने का कार्य किया।
कार्यक्रम में रामगढ़ पचवारा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीफूल मीना,नेताजी मुकेश मीना,आजीवन सदस्य डॉ नाथूलाल सैनी,जिलाध्यक्ष राजस्थान तकनीकी एसोसिएशन सूरज मीना,हीरा मीना(डायमंड)सरपंच बिछा विष्णु शर्मा,पार्षद लक्ष्मीनारायण लक्षकार,पार्षद मुरारी जांगिड़,डीलर ललित मीना,राधेश्याम मीना,अशोक महावर,हरिओम गुप्ता , पर्यावरण प्रेमी दिनेश शर्मा, लालसोट स्काउट सचिव गोविंद सहाय शर्मा, सह सचिव राजेश शर्मा,कोषाध्यक्ष सतीश सैन,ज्ञानचंद मीना,कन्हैयालाल मीना,नाथू लाल सैनी,लक्ष्मण बैंसला,शिवदयाल शेखावत, गुमान सिंह,जगदीश मीना डूंगरपुर,राजेश गुर्जर,हनुमान प्रसाद मीना,महेंद्र कुमार मीना, दिनेश पंडित रामगढ़ पचवारा,लकड़ी चिराई संघ सदस्य रामावतार बोहरा,विनोद सैनी, नोडल अधिकारी राकेश कुमार मीना, डॉ. रवीन्द्र सिंह यादव, डॉ. अमृतलाल योगी, रामजीलाल मीना, डॉ. लालचन्द डंडिया, अनिता यादव , डॉ. राजेन्द्र मीना, उपस्थित रहे।आदि सदस्य की मौजूदगी रही। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्राप्त पर्यावरण प्रेमियों का स्काउट टीम द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। मंच संचालन सहायक सचिव राजेश कुमार शर्मा ने किया।
