Home » Blog » स्वामित्व से मिला अधिकार, पोषण किट से बढ़ा स्वास्थ्य संबल, ग्राम पंचायत गांगल्यावास में शिविर का आयोजन

स्वामित्व से मिला अधिकार, पोषण किट से बढ़ा स्वास्थ्य संबल, ग्राम पंचायत गांगल्यावास में शिविर का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

स्वामित्व से मिला अधिकार, पोषण किट से बढ़ा स्वास्थ्य संबल, ग्राम पंचायत गांगल्यावास में शिविर का आयोजन

लालसोट. रामगढ पचवारा पंचायत समिति रामगढ़ की ग्राम पंचायत गांगल्यावास में आयोजित शिविर में एक ओर वर्षों से अपने पुश्तैनी मकान के स्वामित्व प्रमाण का इंतजार कर रहे शंकर लाल शर्मा को स्वामित्व योजना के तहत पट्टा प्रदान किया गया, वहीं टीबी का सफल उपचार पूरा करने वाले जंसी राम मीना को पोषण किट देकर सम्मानित किया गया। शिविर में दोनों लाभार्थियों ने सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया। विकास अधिकारी योगेश कुमार मीना ने बताया कि ग्राम गांगल्यावास निवासी शंकर लाल शर्मा को वर्षों पुराने पुश्तैनी मकान का स्वामित्व प्रमाण नहीं होने से अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण सेवा शिविर में स्वामित्व योजना के तहत उन्हें प्रॉपर्टी पार्सल सहित पट्टा प्रदान किया गया। अब वे अपने मकान के विधिक स्वामित्व के साथ आवश्यकता पडऩे पर बैंक से ऋण जैसी सुविधाओं का भी लाभ ले सकेंगे। पट्टा प्राप्त होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित गतिविधियों के अंतर्गत जंसी राम मीना, जिन्होंने पिछले छह माह में टीबी का पूरा उपचार सफलतापूर्वक पूरा किया, उन्हें शिविर में पोषण किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें अन्य मरीजों को भी नियमित उपचार पूरा करने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *