Home » Blog » सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी की मदद करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी की मदद करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी की मदद करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार


लालसोट. मंडावरी थाना क्षेत्र निवासी एक युुवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर मुख्य आरोपी की मदद करने का आरोप है। इससे पहले पुलिस दुष्कर्म के 3 मुख्य आरोपियों और पीडि़ता व मुख्य आरोपी का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मंडावरी थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा और वृत्ताधिकारी सुरेन्द्र सिंह के निकटतम सुपरविजन में उनकी अगुवाई में गठित टीम ने मुख्य आरोपी अब्दुल वकील की अपराध में मदद करने वाले अकरम खां शिर्वानी पुत्र बदरुद्दीन खां, उम्र ३६ निवासी- बौली एवं आदिल खां मुन्ना खां,उम्र २५ वर्ष निवासी- वार्ड नंबर 35, बड़ा मोहल्ला, कस्बा को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अकरम खां के मोबाइल फोन से मुख्य आरोपी अब्दुल वकील के साथ हुई व्हाट्सएप चैटिंग और फ्लाइट टिकट से संबंधित महत्वपूर्ण डाटा जब्त किया गया है एवं आरोपी आदिल खां के पास से मुख्य आरोपी अब्दुल वकील को दिए गए मोबाइल फोन से संबंधित बिल बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए उक्त दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ और आगे का अनुसंधान जारी है।
यह है मामला
थानाधिकारी ने बताया कि पीडि़ता द्वारा मंडावरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद वृत्ताधिकारी सुरेन्द्र सिंह द्वारा मामले का अनुसंधान शुरू किया गया। मुख्य आरोपी अब्दुल वकील उर्फ रेहान, राहिल खान और नवाब खान को जयपुर व बौली से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया, इसके अलावा पीडि़ता व मुख्य आरोपी का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले आरोपी नदीम अंसारी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसके कब्जे से फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले उपकरण (कम्प्यूटर, प्रिंटर) बरामद किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *