Home » Blog » सवांसा गांव के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ग्रीष्म कालीन अभिरूचि शिविर का शनिवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया अवलोकन

सवांसा गांव के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ग्रीष्म कालीन अभिरूचि शिविर का शनिवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया अवलोकन

Facebook
Twitter
WhatsApp

सवांसा गांव के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ग्रीष्म कालीन अभिरूचि शिविर का शनिवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया अवलोकन

लालसोट. सवांसा गांव के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ग्रीष्म कालीन अभिरूचि शिविर का शनिवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीना द्वारा अवलोकन किया गया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कक्षा 6से8तक के विद्यार्थियों का 15 दिवसीय अभिरूचि प्रशिक्षण शिविर दिन 31 मई तक आयोजित किया जा रहा है। पीएमश्री विद्यालय योजना अंतर्गत शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के सीखने के कौशल को रोचक,रचनात्मक व कौशलों का विकास करने के साथ-साथ विद्यालय को आनंददायक शिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करना है। इस दौरान सीबीईओ ने कहा कि विद्यार्थी अपनी अभिरूचि के अनुसार कौशल का चयन करके मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। इस अवसर पर शिविर प्रभारी रामकिशोर मीना, रामकृष्ण कंवल,सूरेश चंद मीना, कमलेश जांगिड़, घनश्याम प्रसोया , राम खिलाड़ी मीना, मीना शर्मा, शंकर लाल शर्मा,गंदौडी देवी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24