Home » Blog » सलेमपुरा में सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत हेलमेट बांटे, विजेताओं को किया सम्मानित

सलेमपुरा में सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत हेलमेट बांटे, विजेताओं को किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp

सलेमपुरा में सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत हेलमेट बांटे, विजेताओं को किया सम्मानित

लालसोट. सलेमपुरा रेस्ट एरिया पर गुरुवार को सडक़ परिवहन और वर्टिस इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट द्वारा एक सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सडक़ सुरक्षा और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ पचवारा के एसडीएम बद्रीनारायण मीणा ने मुख्य अतिथि रहे। उपखण्ड अधिकारी ने रोड़ पर यातायात नियमों की पालना पर बल दिया। इस दौरान सबका घर आश्रम दौसा को एक महिंद्रा सुप्रो वाहन भेंट किया गया। इसके अलावा, एक हेलमेट वितरण अभियान भी चलाया गया, जिसमें लाभार्थियों को हेलमेट दिए गए और सडक़ सुरक्षा का महत्व समझाया गया। कार्यस्थल पर हीरो प्रोग्राम और बिहेवियर बेस्ड सेफ्टी प्रोग्राम के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर, नई तैनात एंबुलेंस और सबका घर आश्रम के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सडक़ सुरक्षा, सीएसआर और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर अपने विचार साझा किए। प्रोजेक्ट मैनेजर दीनदयाल स्वामी ने आभार प्र्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24