Home » Blog » समेल गांव में जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी डंडे, 8 जने घायल, तीन जने गिररफ्तार

समेल गांव में जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी डंडे, 8 जने घायल, तीन जने गिररफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

समेल गांव में जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी डंडे, 8 जने घायल, तीन जने गिररफ्तार

लालसोट. उपखण्ड के समेल गांव में जमीनी विवाद को लेेकर जम कर लाठी डंडे चले है, घटना में 8 महिला पुरुष घायल हुए है, जिनमे से दो को गंभीर चोट होने के कारण जयपुर रैफर किया गया है। झांपदा थानाधिकारी श्रीकिशन मीना ने बताया कि समेल गांव में एक विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान लाठी डंडों से जम कर वार किए गए,जिसमे एक पक्ष से फूलचंद, गंदोड़ी,मौसमी, गोपी, कमली, आशाराम एवं आशा एवं दूसरेे पक्ष से भी कई जने घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ है, उस पर कोर्ट का स्टे लगा हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *