Home » Blog » शॉटगन चैंपियनशिप में दो होनहारों का कमाल, हिमांक चौधरी ने दो स्वर्ण एवं अभिषेक मीणा ने एक रजत पदक जीतें

शॉटगन चैंपियनशिप में दो होनहारों का कमाल, हिमांक चौधरी ने दो स्वर्ण एवं अभिषेक मीणा ने एक रजत पदक जीतें

Facebook
Twitter
WhatsApp

शॉटगन चैंपियनशिप में दो होनहारों का कमाल, हिमांक चौधरी ने दो स्वर्ण एवं अभिषेक मीणा ने एक रजत पदक जीतें

लालसोट. पंजाब के पटियाला में आयोजित राजा रणधीर सिंह मेमोरियल कप इंडियन ओपन टूर्नामेंट शॉटगन चैंपियनशिप में क्षेत्र के दो होनहारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शहर में पुलिस वृत्ताधिकारी के पद पर नियुक्त सुरेन्द्र सिंह के पुत्र एवं नदबई (भरतपुर) के राजनेता स्वर्गीय गंगी सिंह नेताजी के पौत्र हिमांक चौधरी ने जूनियर डबल ट्रैप एवं ट्रैप मेन्स जूनियर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक और ट्रैप मेन्स सीनियर कांस्य पदक यानी कुल तीन पदक जीतकर अपने परिवार, समाज, क्षेत्र और राजस्थान प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इसी तरह मंडावरी निवासी पूर्व वित्त मंत्री वीरेंद्र मीना और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ. मूर्ति मीना के पुत्र ने अभिषेक मीना ने पंजाब के पटियाला में आयोजित राजा रणधीर सिंह मेमोरियल कप इंडियन ओपन टूर्नामेंट शॉटगन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए युवा वर्ग में रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की गई, जिसमें देशभर के श्रेष्ठ निशानेबाजों ने भाग लिया। हिमांक एवं अभिषेक ने अपने बेहतरीन निशाने, एकाग्रता, सटीकता और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया। राजस्थान राइफल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस उल्लेखनीय सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *