Home » Blog » शिविर से मिलती है आत्मनिर्भर, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड द्वारा आयोजित शिविर का समापन

शिविर से मिलती है आत्मनिर्भर, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड द्वारा आयोजित शिविर का समापन

Facebook
Twitter
WhatsApp

शिविर से मिलती है आत्मनिर्भर, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड द्वारा आयोजित शिविर का समापन


लालसोट. हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड द्वारा शहर के अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जारी आयोजित अभिरुचि एवं कौशल शिविर का बुधवार को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामबिलास मीना रहे। विधायक ने शिविर की संभागियों की प्रतिभाओं को देखकर तारीफ़ की एवं उनकी सिलाई और मेहंदी की फाइल देखी। इस मौके पर विधायक ने शिविर के आयोजन की सहराना करते हुए कहा कि अभिरुचि एवं कौशल शिविर के आयोजनों से संभागियों को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिलती है। शिविर प्रभारी गोविन्द सहाय शर्मा ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि 108 संभागियों ने सात विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस दौरान विभिन्न प्र्रतियोगिता में विजेता रहे संभागियों को विधायक ने प्रमाण पत्र बांटें। सिलाई में प्रिया सैनी, मुस्कान सैनी, सुनीता सैनी, मेहंदी में मुस्कान सैनी, गुंजन खंडेलवाल, अन्नू सैनी, नृत्य में नंदनी सिंह, भव्या शर्मा, शालू सैनी, इंग्लिश स्पोकन में आभा शर्मा, तन्वी गर्ग अरमान खांन,कंप्यूटर में पूजा सैनी, प्रभास मीणा, पीयूष कुमार,पार्लर में सोनिया कापड़ी, दिव्या सैनी, अंकिता शर्मा एवं ड्राइंग में आर्वी मीणा , निशा सैनी,प्रिया सैनी, प्रियंका महावर को प्र्रमाण पत्र एवं प्र्रतीक चिन्ह बांटे। इसके अलावा सभी प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। समापन के दौरान हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संघ में विजय शर्मा को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, मुकेश पारीक को सहसचिव, रेखारानी मीना को मनोनयन किया गया। अनिल बैनाड़ा,अनिल बुर्जा,रूप सिंह मीणा, एलएन भारद्वाज,दीपक जांगिड़ ,मदन लाल पारीक दिनेश जोशी, अर्पित गुप्ता, महेश शर्मा सुकार, अमन शर्मा, अनुराग प्रिय शर्मा अनिल शर्मा, विजय शर्मा मुकेश पारीक शोभा रानी शर्मा, रेखारानी मीना, नविता गौतम, कृष्णा शर्मा ने भी विचार प्र्रकट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]