Home » Blog » विधायक रामबिलास मीना ने मेधावी छात्रा इशिता शर्मा का किया सम्मान

विधायक रामबिलास मीना ने मेधावी छात्रा इशिता शर्मा का किया सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp

विधायक रामबिलास मीना ने मेधावी छात्रा इशिता शर्मा का किया सम्मान


लालसोट. क्षेत्र के विधायक रामबिलास मीना ने कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में टॉप करने वाली प्रतिभावान छात्रा इशिता शर्मा का उसके घर पर पहुंचकर सम्मान किया। विधायक के आगमन से छात्रा व परिवारजनों में खुशी का माहौल छा गया। विधायक मीना ने इशिता का सम्मान कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बेटियाँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इशिता ने विज्ञान वर्ग में शीर्ष स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विधायक ने कहा कि युवा पीढ़ी की सफलता ही समाज की सच्ची प्रगति है। विधायक ने इशिता के परिजनों का भी सम्मान किया। इस मौके पर सोनू बिनोरी, शिवशंकर जोशी, महेश चांदपुर एवं रुपसिंह मीना व अन्य जनों ने भी इशिता का सम्मान करते हुए हौसला बढाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *