विधायक रामबिलास मीणा ने बिलौणा कलां में अटल पथ शिलान्यास किया

लालसोट. उपखण्ड के बिलौणा कलां गांव में सोमवार को विधायक रामबिलास मीना ने अटल पथ योजना के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से लड्डू प्रजापत के मकान तक, वाया कब्रिस्तान एवं पानी की टंकी सडक़ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा गया कि यह सडक़ निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। सडक़ बनने से स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर एवं सुरक्षित सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। विधायक ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा गया कि जन-जन की सुविधा एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आधारभूत सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक नागरिक को विकास का लाभ मिल सके। इस दौरान डा. शंभुलाल कुईवाला, जिला उपाध्यक्ष रूपसिंह बैपलावत सरपंच वंदना सैनी, मंडल अध्यक्ष रामसिंह मीना, बलराम बैरवा, अनिल बुर्जा, नीरज शर्मा, कानजी मीना, केदार मीना, हनुमान मीना, प्यारसिंह गुर्जर, दीपक कांकरिया, प्रिंस, कैलाश शिवाजी, राम खिलाड़ी डॉन, लहरी गुर्जर, शंभुलाल, नरसी, भरतलाल समेत कई जने भी मौजूद रहे।
