लालसोट सैन समाज के निर्विरोध चुनाव संपन्न, नाथूलाल सैन बने अध्यक्ष

लालसोट. शहर के चतुर्भुज नाथ सैन मंदिर पर रविवार को मुख्य चुनाव अधिकारी गोपाल सैन राणापाडा के निर्देशन में तहसील संगठन सैन समाज के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। चुनावों में अध्यक्ष नाथूलाल सैन लाखनपुरा,उपाध्यक्ष रमेश सैन शिवसिंहपुरा, कोषाध्यक्ष बाबूलाल नापित दौलतपुरा, सचिव छोगालाल सैन डोब, संगठन मंत्री राजेश सैन खोहरा पाड़ा एवं संरक्षक रामूलाल सैन कम्पाउंडर को चुना गया। चुनाव प्र्रक्रिया के बाद कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में जिला उपसंरक्षक घनश्याम सिकराय ने कहा कि समाज में भाईचारा, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा निरंतर प्रयत्न करते रहें।
Post Views: 609
