Home » Blog » लालसोट सैनी समाज के पदाधिकारियों ने किया टिंकू सैनी का सम्मान

लालसोट सैनी समाज के पदाधिकारियों ने किया टिंकू सैनी का सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट सैनी समाज के पदाधिकारियों ने किया टिंकू सैनी का सम्मान

लालसोट. पतासी का ठेला लगाने के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले टिंकू सैनी का महात्मा ज्योतिबा फूले सेवा समिति एवं माली महासभा चौरासी के पदाधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति एवं महासभा के पदाधिकारियों ने माला, साफा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर टिंकू सैनी का सम्मान किया। पदाधिकारियों ने टिंकू के माता-पिता का भी सम्मान किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष किशन लाल सैनी, सभापति डॉ. रामनारायण सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद सैनी कंछला,चौरासी के सचिव मुकेश बगड़ी, रमेश सैनी, समिति के सचिव राजेश कुमार सैनी, खटवा प्रशासक रामप्रकाश सैनी श्रवण सैनी, रामधन सैनी, पार्षद राजेश सैनी एवं चौथमल सैनी जैतपुरया ने सम्मानित करते हुए कहा कि टिंकू सैनी का जीवन संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक मिसाल हैख् आर्थिक परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। परिवार के भरण-पोषण हेतु उन्होंने एमए-बीएड पतासी वाले के नाम से पतासी का ठेला लगाकर अपना गुजारा किया, लेकिन अपने शिक्षा के लक्ष्य से कभी विचलित नहीं हुए, उनके परिश्रम एवं सफलता सेे समाज के अन्य युवाओं को भीह प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24