Home » Blog » लालसोट. शहर के पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को गुड टच-बैड टच’ और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानो पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

लालसोट. शहर के पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को गुड टच-बैड टच’ और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानो  पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट. शहर के पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को गुड टच-बैड टच’ और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानो  पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

लालसोट. शहर के पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को विभिन्न सामाजिक और कानूनी विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रत्तीराम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों, आत्मरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि वृत्ताधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने विशेष रूप से ऑनलाइन गेमिंग के खतरों और अज्ञात व संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने सडक़ सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हमेशा हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने तथा पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया। कांस्टेबल मौजंती ने छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकों से अवगत कराते हुए आपात स्थिति में बिना डरे मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि किसी भी संकट के समय तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100, बाल हेल्पलाइन नंबर 1098, तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 एवं 181 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। थानाधिकारी हरलाल मीना, लहरी लाल मीना, व्याख्याता रामनारायण मीणा, राजूलाल मीणा, कमलेश मीणा तथा नवीन कुमार फुलवारिया ने भी विचार प्र्रकट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

लालसोट. शहर के पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को गुड टच-बैड टच’ और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानो  पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]