Home » Blog » लालसोट. शहर के गंगापुर रोड़ पर बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी चालक गंभीर घायल

लालसोट. शहर के गंगापुर रोड़ पर बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी चालक गंभीर घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट. शहर के गंगापुर रोड़ पर बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी चालक गंभीर घायल

लालसोट. शहर के गंगापुर रोड़ पर मंगलवार सुबह एक तेज गति से आ रही एक निजी बस ने रोड़ के किनारे पर चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी स्कूटी बस के ड्राइवर साईड के टायर के नीचे आने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गर्ई, गनीमत यह रही कि स्कूटी चालक टक्कर लगते ही दूर जा गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढे सात बजे न्यू कालोनी निवासी नीरु मालनिया स्कूटी से मंडी तिराहे की ओर जा रहे थे, इसी दौरान बोहरा गार्डन के पास सामने से तेज गति से आ रही एक निजी बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी,जिससे वे घायल गए। जोरदार आवाज सुन कर मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच गए और घायल नीरु मालनिया को उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे मेें लेकर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा करा दिया। पुलिस के अनुसार घटना को लेकर कोई प्र्राथमिकी नही दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *