Home » Blog » लालसोट शहर के कोथून रोड़ पर ज्यूस व फास्ट फूड सेंटर लगी भीषण आग लाखों का सामान और नगदी जलकर राख

लालसोट शहर के कोथून रोड़ पर ज्यूस व फास्ट फूड सेंटर लगी भीषण आग लाखों का सामान और नगदी जलकर राख

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट शहर के कोथून रोड़ पर ज्यूस व फास्ट फूड सेंटर लगी भीषण आग लाखों का सामान और नगदी जलकर राख

लालसोट. शहर के कोथून रोड़ पर ज्योतिबा फूले सर्किल के पास अगल बगल में मौजूद ज्यूस एवं फास्ट फूड सेंटर में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनो दुकान में रखा सारा कीमती सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और गल्ले में रखी नगदी जलकर पूरी तरह खाक हो गई। कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र रामचरण शर्मा ने बताया कि ज्योतिबा फूले सर्किल के पास श्री राम जूस सेन्टर सर्किल कैफे नाम से उनकी दुकान से सुबह करीब 6 बजे से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में हडक़ंप मच गया। सूचना के बाद वे मौके पर पहुंचे करीब 30 लाख रुपए का सामान जल कर राख हो गया, जिसमे सभी इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण, फर्नीचर, फॉल्स सीलिंग एवं दुकान के गल्ले में रखी लगभग 30 हजार रुपये की नगदी पूरी तरह जल गए। आग ने पास ही मौजूद फास्ट फूड सेंटर चटखारा आन व्हीलस को भी जला कर राख कर दिया। दुकान मालिक विकास गौतम ने बताया आग में करीब 8 लाख की लागत से फर्नीचर एवं सभी इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण जल गए। इस दौरान मौके पर पहुंचे दुकान मालिकों व अन्य जनों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया,लेकिन वे नाकाम रहे। कुछ देर बाद पहुंची दमकल के कर्मी गौरव पारीक एवं खालिक खांन ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]