Home » Blog » लालसोट. शहरी सेवा शिविर में विधायक ने बांटे पट्टें, अधिकारियों को दिए निर्देश

लालसोट. शहरी सेवा शिविर में विधायक ने बांटे पट्टें, अधिकारियों को दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट. शहरी सेवा शिविर में विधायक ने बांटे पट्टें, अधिकारियों को दिए निर्देश

लालसोट. शहरी सेवा शिविर अभियान 2026 के तहत नगर परिषद कार्यालय में गुरुवार को वार्ड 7 व 8 के शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में विधायक रामबिलास मीना, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रैला, निवर्तमान सभापति,पिंकी चर्तुर्वेदी व उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र कुमार मीना भी पहुुचें। आयुक्त नवरत्न शर्मा ने बताया कि विधायक द्वारा शिविर में उपस्थित परिवादीयों एवं लाभार्थीयों से चर्चा की गई, उनकी समस्याए एवं परिवेदनाएं सुनी गई। साथ ही शिविर में विभागों के उपस्थित कर्मचारीयों के प्रत्येक डेस्क पर जाकर उनसे शिविर में राज्य सरकार की मंशा अनुसार किये जाने वालें कार्यों की जानकारी ली गई एवं साथ ही आयुक्त एवं विभागों के कर्मचारीयों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये गए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा अनुसार जनकल्याणकारी योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ देते हुये कार्य सम्पादित किये जाए। शिविर में कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओ के अन्तर्गत 6 पट्टे जारी किये गये। जन्म-मृत्यु/विवाह के कुल 24 व र्ईडब्लूएस के 2 प्रमाणपत्रों का निस्तारण किया गया एवं 1 किलोमीटर सडक व 300 मीटर बडे नालों की सफाई का कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24