Home » Blog » लालसोट. विश्व योग दिवस के मौके पर रविवार को जगह जगह हुआ सामूहिक योगाभ्यास

लालसोट. विश्व योग दिवस के मौके पर रविवार को जगह जगह हुआ सामूहिक योगाभ्यास

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट. विश्व योग दिवस के मौके पर रविवार को जगह जगह हुआ सामूहिक योगाभ्यास

लालसोट. विश्व योग दिवस के मौके पर रविवार को शहर के लाल क्लब स्टेडियम उपखण्ड स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कियया गया। सामूहिक योगाभ्यास विधायक रामबिलास मीना के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। योग शिक्षक गोपाल सिंह राजपूत द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों ने भी ट्रेनर के रूप में मंच पर प्रदर्शन किया। योगाभ्यास में डिप्टी एसपी सुरेन्द्र सिंह, थानाधिकारी पवन कुमार, सेवा निवृत आईएएस बीएम मीना, पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी राजाराम मीणा,तहसीलदार राजेन्द्र मीना, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एसएन मीना, डॉ. शंभूलाल कुई वाला,अनिल बैनाड़ा, डॉ. विष्णु गुप्ता, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता जालंधर मीणा एवं विद्युत निगम के सहायक अभियंता रामनरेश मीणा समेत करीब सैकड़ों जनों ने योगाभ्यास किया। ब्लॉक आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीनदयाल पारीक ने आभार प्रकट किया।

रामगढ पचवारा में योग के लिए दिखा उत्साह

रामगढ पचवारा. सामूहिक योगाभ्यास उपखंड अधिकारी गणराज बडगोती के मार्गदर्शन में प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया। ब्लाक आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मस्तराम महंत ने बताया कि तहसीलदार रवि गुप्ता, मुख्य ब्लाक चिकित्साधिकारी डॉ.पवन कुमार जैन, ब्लाक मुख्य शिक्षाधिकारी पवन कुमार जैन, नगरपालिका के ईओ सुनील कुमार सोयल, ब्लाक पशुपालन अधिकारी डॉ. विनोद कुमार मीना, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रामावतार मीना, महात्मा गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम जांगिड़,उप प्रधानाचार्य भोलाराम,भाजपा मंडल अध्यक्ष हरफूल मीना,मोहनलाल बेरडी वाले, घनश्याम ठेकेदार,बाबुलाल हलवाई, प्रभुलाल शर्मा, मोतीलाल माली समेत सैकड़ों जनों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक मोहित कुमार सोनी एवं सोनिया जांगिड़ ने योग क्रियाएं करार्ई। योगाभ्यास के बाद सभी को नियमित रुप से योगाभ्यास की शपथ भी दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]