लालसोट में 121 आसन पर हुआ चौबीस घंटे रामचरितमानस का अखण्ड पाठ

लालसोट. पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) के पावन अवसर पर शहर के कोथून रोड स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में आयोजित 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ सोमवार सुबह धार्मिक उल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में एक साथ 121 आसनों पर बैठकर श्रद्धालुओं ने अनवरत मानस का पाठ किया, जो क्षेत्र में आकर्षण और अगाध श्रद्धा का केंद्र रहा। अखंड पाठ के समापन के अवसर पर सोमवार सुबह सेवा सदन परिसर में विशेष पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायकों और मानस मर्मज्ञों द्वारा रामचरितमानस की चौपाइयों का संगीतमय पठन किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। ढोल-मंजीरों और झांझ की थाप पर श्रद्धालु झूम उठे।
Post Views: 642
