लालसोट में सावरिया सेठ मंदिर का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन

लालसोट. शहर के श्यामपुरा कलां रोड़ पर शुक्रवार को राजकीय जिला अस्पताल के पास सांवलिया सिटी में प्रस्तावित सावरियां सेठ मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस विशाल मंदिर के भूमि पूजन के मौके पर क्षेत्र के प्रमुख संत महात्मा, जनप्र्रतिनिधी, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता व आम जन मौजूद रहे। इस मौके पर हरभांवता आश्रम के संत बालकानंद गिरी महाराज और काली डूंगरी हनुमान मंदिर के संत अवधेश दास महाराज के सानिध्य में भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर की नींव भी रखी गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामबिलास मीना ने कहा कि लालसोट में बनने जा रहा सावरिया सेठ का मंदिर आस्था, संस्कृति और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा, उन्होंने मंदिर निर्र्माण कार्य में हर संभव मदद का भरोसा दिया एवं सिंगल प्वाईंट लगाने की भी घोषणा की। दौसा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे जगमोहन मीना ने कहा कि आधुनिकता के चक्कर में हमारा समाज व समाज के युवा भ्रमित हो रहे है,इस समाज व युवा पीढी को सही राह पर अग्रसर करने के लिए इस तरह के धार्मिक स्थानों का निर्माण होता रहना चाहिए, जिससे आने वाली पीढी की सोच भगवान की प्रति और अधिक प्रबल हो। संत बालकानंद गिरी महाराज और संत अवधेश दास महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि सावारियां सेठ जैसे प्रसिद्ध आस्था धाम का यहां मंदिर बनने से आम जन में धार्मिक भावनाएं और अधिक प्र्रबल होगी, जिस क्षेत्र के लोगोंं में धार्मिक भावनाएं प्रबल रहती है, वहां हमेशा समृद्धि बनी रहती है। व्यापार महासंघ अध्यक्ष दीपक चौधरी, ब्राह्मण महासंघ के युवा प्र्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दीपक निर्झरना ,शिवशंकर जोशी, श्यामसुंदर मिश्रा, दिनेश अग्र्रीका,मदन वैद्य, प्रकाश सोनी, दिनेश लिवाली,नवीन बोहरा,मोहन सैनी ने संत महात्मा एवं अतिथियों का स्वागत किया।
