Home » Blog » लालसोट में भारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस मनाया, सोनिया व्यास बनी प्रभारी कमिश्नर गाइड

लालसोट में भारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस मनाया, सोनिया व्यास बनी प्रभारी कमिश्नर गाइड

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में भारत स्काउट गाइड का स्थापना दिवस मनाया

भारत स्काउट व गाइड का 75वां स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर कार्यकारिणी मीटिंग प्रभारी कमिश्नर स्काउट सीबीईओ सत्यनारायण मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।

मीटिंग में सभापति पिंकी चतुर्वेदी, स्थानीय संघ प्रधान पुरुषोत्तम जोशी,  एसीबीईओ अशोक कुमार शर्मा, कमिश्नर रत्तीराम मीना, अरविंद शर्मा,चौथमल मीना, कमलेश बैरवा, हरिशंकर रैगर, सोनिया व्यास, ओमप्रकाश रैगर, सुनीता वर्मा, चेतना बंशीवाल, उषा शर्मा, आशा सेजवाल की उपस्थिति में मीटिंग का आयोजन किया गया ।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण मीना ने कहा की भारत स्काउट गाइड के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को राज्यपाल और राष्ट्रपति अवार्ड मिले, साथ ही साथ अधिक से अधिक बच्चों को राज्य के बाहर गतिविधियों में सम्मिलित करवा कर उनके सर्वांगीण विकास में ये दे ।

इस दौरान सभापति पिंकी चतुर्वेदी ने बालिकाओं को भी अधिक से अधिक फायदे देने की बात कही । नवनियुक्त प्रभारी कमिश्नर सोनिया व्यास ने गाइड विंग को नई बुलंदियों पर पहुंचाने की बात कही ।

सोनिया व्यास बनी प्रभारी कमिश्नर गाइड

कार्यकारिणी मीटिंग में प्रभारी कमिश्नर गाइड पद पर सर्वसम्मति से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय डिडवाना की प्रिंसिपल सोनिया व्यास को चुना गया ।

सहायक लीडर ट्रेनर श्रीकांत शर्मा, रामकेश माली का किया सम्मान, पचमढ़ी में राष्ट्रीय स्तर के ट्रेनर बनने पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोहरापाड़ा लालसोट के श्रीकांत शर्मा और ज्योतिबा फुले ओपन ग्रुप के रामकेश माली का सम्मान किया । 3 गाइड को मिला 5 स्टार अवार्ड वर्णिका मरमिट, आरवी चतुर्वेदी, आराध्या शर्मा को 5 स्टार अवार्ड देने के लिए प्रस्ताव लिया गया ।

 

 

इस दौरान सहायक सचिव गौरव गोयल, स्टोर प्रभारी रामखिलाड़ी मीना, रामकेश माली, क्लाइमेट लीडर महेंद्र साहू, अविनाश शर्मा, राजेश कसवा उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

लालसोट. शहर के पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को गुड टच-बैड टच’ और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानो  पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]