Home » Blog » लालसोट में पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन

लालसोट में  पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में  पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर 2025 के उपलक्ष्य में विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई जिसमें विशेष प्रार्थना सभा, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम पर निबंध भाषण, पोस्टर-चित्रकला प्रतियोगिताएं तथा उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त बालिकाओं का संवाद कार्यक्रम साथ ही अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक दिवस के लिए विद्यालय संचालन हेतु कक्षा 12 की छात्रा लक्ष्मी सैनी को प्रधानाचार्य पद का दायित्व एवं अन्य छात्राओं को शिक्षिकाओं का दायित्व देकर विद्यालय का संचालन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के उपप्राचार्य मोहन उपाध्याय ने बताया कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने हेतु सत्र् 2025-26 में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की UN द्वारा निर्धारित थीम The girl I am, the change I lead :Girls on the frontlines of crisis अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को उनकी वास्तविक पहचान के लिए, उनकी आवाज को सुनने के लिए तथा उनकी असीम क्षमता को पहचानने के लिए एक आहवान है ,विद्यालय स्तर पर बालिकाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया ।  इस अवसर पर विद्यालय के बाबूलाल शर्मा ,रामनारायण मीना, गिर्राज प्रसाद मीना, धर्म सिंह मीना, तेजराम मीना,सन्तोष जांगिड,विमल प्रसाद मीना,,अरविंद मीना, राजू लाल मीना, नवीन फुलवरिया ,हनुमान प्रसाद शर्मा, सुनीता योगी ,निर्मला गुप्ता, ममता मीना,सरोज बैरवा, छवि पारीक ,मनप्रीत मीना, मंजू सैनी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

लालसोट. शहर के पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को गुड टच-बैड टच’ और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानो  पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]