Home » Blog » लालसोट में पर्यावरण मित्र कार्यशाला का आयोजन

लालसोट में पर्यावरण मित्र कार्यशाला का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

*पर्यावरण मित्र कार्यशाला का आयोजन*
वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के अर्थियन -पर्यावरण मित्र कार्यक्रम अंतर्गत सेंटर फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जिला मुख्यालय, दौसा के संयुक्त तत्वाधान में आज जिले के चयनित इको क्लब प्रभारियों की एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जल एवं सस्टेनेबिलिटी के लिए स्कूली बच्चों को उनके शिक्षको के माध्यम से संवेदनशील बनाना है I इस कार्यशाला में जिले के नेशनल ग्रीन कोर योजना के अंतर्गत पंजीकृत विभिन्न स्कूलों से 31 शिक्षकों ने प्रतिभाग करते हुए जल, स्वच्छता, उपयोग, जल प्रबंधन, जल संचयन, आदि जैसे मह्त्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी प्राप्त की। इन सभी शिक्षको को अपने विद्यालय में बच्चों के समूह बना कर प्रोजेक्ट तैयार करना होगा जो कि राष्ट्रीय स्तरीय अर्थियन पुरस्कार हेतु भेजी जाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालय को विप्रो के द्वारा अर्थियन पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि दी जाती है I कार्यक्रम में सीईई कार्यक्रम संयोजक प्रियंका सिनसिनवार, एनजीसी एवं एनवायरमेंट स्टेट कॉर्डिनेटर कृष्णा सैनी, सीबीईओ सत्यनारायण मीना, सीओ स्काउट प्रदीप सिंह,स्थानीय संघ सचिव श्रीकांत शर्मा, क्लाइमेट लीडर महेंद्र साहू ने कार्यशाला में पर्यावरण के बारे में विभिन्न विषयों के बारे में बताया ।
कार्यक्रम में अतिथियों का माला एवं साफा से स्वागत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24