लालसोट में नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग, धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला

लालसोट. संस्कृत कॉलेज परिसर में गुरुवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित बैठक में नेताओं व कार्यकर्ता ने स्व. राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट पेपर लीक, महंगाई एवं भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार पर जम कर हमला बोला। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना ने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण में भाजपा के बड़े नेता शामिल है, इस घटना ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है, भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा करने में विफल रही है,तत्काल केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में पर्यवेक्षक रामवतार मिरोठा ने संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला। प्रधान नाथूलाल मीना, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक पटेल, ब्लाक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, सीताराम मीना, रामनारायण सैनी,रामबिलास खेमावास, जगदीश राड़ा, जिला महासचिव श्याम सुंदर मिश्रा, सूरज सैनी, जगदीश राडा, सरपंच संघ अध्यक्ष हेमराज मीना, मोहन सोनी, अमित स्वामी, पूर्व प्रधान सावित्री सैनी, कपिल पुरोहित, प्र्रद्युम्न सिंह, सुनील चतुर्वेदी, अमित शर्मा,अंशुल सोनी,शालनी वर्मा, बुद्धिप्रकाश श्रीमा, भरत रामगढ, मोतीलाल राहुवास, विनोद सिंघल, हीरालाल सैनी, अविनाश शर्मा, एवं सिराज मोहम्मद समेत कई जनों ने भी विचार प्रकट किए। पूर्व पार्षद चन्द्रशेखर जांगिड ने संचालन किया। मिटिंग के बाद सभी कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के पुतले के साथ जलूस के रुप में नारेबाजी करते हुए ज्योतिबा फूले सर्किल पर पहुंचे जहां पुतला फूंका।
