Home » Blog » लालसोट में निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 51 जनों ने किया रक्तदान

लालसोट में निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 51 जनों ने किया रक्तदान

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 51 जनों ने किया रक्तदान

लालसोट. डिडवाना कस्बे में शुक्रवार को संत निरंकारी मंडल जोन 20 बी जयपुर की शाखा ब्रांच डिडवाना, हाथोज,देवगांव, तूंगा, रामगढ़ पचवारा एवं लालसोट द्वारा मानव एकता दिवस मनाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निरंकारी भक्तों ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया। रक्तदान के लिए 66 रक्तदाताओं ने रजिस्ट्रेशन किया जिसमें से 51 जनों ने रक्तदान किया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक पटेल समेत कई जनों ने रक्तदान किया, सभी रक्तदाओं को सम्मानित भी किया गया। जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहित किया। शिविर का उद्घाटन ग्राम पंचायत प्रशासक विनोद फुलवरिया, हाथोज शाखा के संयोजक डॉ. भूप राम शर्मा, सेवादल के क्षेत्रिय संचालक मनोज कुमार खंगार की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर सत्संग का आयोजन डॉ भूप राम शर्मा की अध्यक्षता में रखा गया, जिसमे उन्होंने बताया कि जब मानव हृदय में प्रेम की मधुर धारा अविरल प्रवाहित होती है और आत्मा एकत्व के दिव्य स्पंदन से आलोकित होती है, तभी मानवता का वास्तविक और पावन स्वरूप प्रकट होता है। यह वही स्थिति है जहाँ समस्त भेदभाव स्वत: विलीन हो जाते हैं और करुणा, समरसता तथा सार्वभौमिक भाईचारे का भाव जीवन्त हो उठता है। इसी दिव्य आध्यात्मिक चेतना को साकार करने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में ‘मानव एकता दिवस’ बड़ी श्रद्धा, समर्पण और प्रेममय वातावरण में आयोजित किया जा रहा है, जो संपूर्ण मानव जाति को एकत्व, सेवा और सद्भाव का अमूल्य संदेश प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24