लालसोट में चाय हुई महंगी, चाय विक्रेताओं ने लिया निर्णय, चाय विक्रेता संघ की कार्यकारिणी का गठन, हीरालाल सैनी बने अध्यक्ष

लालसोट. शहर के नेहरू गार्डन में बुधवार को चाय विक्रेता संघ की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दूध, चाय पत्ती, चीनी और गैस सिलेंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि हो जाने के चलते आगामी एक अगस्त से चाय की दरे बढाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत कप में छोटी चाय 8, बड़ी चाय 10,कुल्हड़ चाय व कॉफी की दर 15-15, रुपए करने का सामूहिक निर्णय लिया गया। इस दौरान संघ की मजबूती और छोटे दुकादारों के हित-संरक्षण के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें संरक्षक पुरुषोत्तम पुराका, अध्यक्ष हीरालाल सैनी, उपाध्यक्ष हरकेश सैनी, सचिव नरेश जैन,कोषाध्यक्ष भजनलाल सैनी, संतोष शर्मा, सह सचिव अभिमन्यू गुर्जर,महामंत्री लखन लाल मीणा, सयुक्त सचिव रामचन्द्र माली, नाथूलाल सैनी, पप्पू शर्मा, प्र्रकाश जैन,लालू सैनी,कालूराम सैनी एवं नाथूलाल सैनी को चुना गया। कार्यकारिणी के चुनाव के बाद पदाधिकारियों का माला पहना कर अभिनंदन किया गया।
