Home » Blog » लालसोट में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकली विशाल रैली, गाय को राष्ट्र माता घोषित करें सरकार

लालसोट में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकली विशाल रैली, गाय को राष्ट्र माता घोषित करें सरकार

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकली विशाल रैली, गाय को राष्ट्र माता घोषित करें सरकार

लालसोट. गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को बड़ी संख्या में गौ सेवकों ने एक विशाल रैली निकालकर हूंकार भरते हुए गाय को राष्ट्र माता का दर्र्जा देने की मांग की। गौ सेवकों ने लालसोट, रामगढ पचवारा, निर्झरना एवं राहुवास तहसील कार्यालय पर ज्ञापन दिए। शहर में सैकड़ों की संख्या में गौ सेवक महाकाली मंदिर से रैली के रूप में रवाना हुए और गंगाुपर रोड़ होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। रैली में शामिल गौ भक्त हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे और पूरे मार्ग में गो माता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के समर्थन में रामधुनी एवं नारेबाजी करते रहे। उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर पर्णकुटी आश्रम के संत मदनमोहन दास महाराज की अगुवाई में एसडीएम विजेंद्र मीना को हजारों हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन सौंपा गया। किन्नर महंंत मीनू बाई, सोनू बिनोरी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक पटेल, व्यापार महासंघ अध्यक्ष दीपक चौधरी, श्याम सोनी,जगदीश अग्रवाल, राकेश मेडीवाला, अक्षित जांगिड,दीपक पुरोहित,हंसराज पाराशर,पदम फडक़ल्या,बबलू फडक़ल्या,बृजमोहन सैनी,अतुल शर्मा,सुनील मीणा,मनीष शर्मा,कपिल शर्मा,राजेश फडक़ल्या,मोनू स्वामी,बलराम बैरवा,दिनेश सैनी,कल्पेश जांगिड़,राकेश शर्मा,लाला जैमन,रमेश शर्मा,तरुण शर्मा,सौरभ सैन,अजय शर्मा, डीके मीणा,राकेश गौतम समेत कई जनों ने ज्ञापन में गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की प्रमुख मांग उठाई। इसके साथ ही गौ हत्या रोकने के लिए सख्त कानून बनाने और गौ सेवा के लिए केंद्रीय स्तर पर प्रभावी कानून लागू करने की मांग भी रखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24