Home » Blog » लालसोट में गाजे बाजे के साथ निकली हरियाली तीज की सवारी

लालसोट में गाजे बाजे के साथ निकली हरियाली तीज की सवारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में गाजे बाजे के साथ निकली हरियाली तीज की सवारी।


लालसोट. शहर में हरियाली तीज के मौके पर रविवार को गाजे बाजे के साथ तीज की सवारी निकाली गई। तीज माता की सवारी की नगर परिषद कार्यालय में सभापति पिंकी चतुर्वेदी ने पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद सवारी नगर परिषद कार्यालय से रवाना हो कर अशोक सर्किल, बस स्टेण्ड, आजाद चौक, बौली का बाजार,झरंडा चौक होते हुए गणगौर मेला स्थल पर पहुंची। जहां कुछ देर सवारी रुकने के बाद दोबारा नगर पालिका कार्यालय के लिए रवाना हो गई। तीज की सवाारी में दंगल समिति अध्यक्ष रामफूल सैनी, महामंत्री अशोक चौधरी, बालमुकंद शर्मा, संभाष भींवाल, विवेक पांखला, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेन्द्र जैन, वीरेन्द्र जैन, अनिल बुर्जा, रामजीलाल सैनी रुपपुरा, कोषाध्यक्ष बाल मुकंद शर्मा, लल्लू प्रसाद जागा, सीपी बिनोरी, कमलेश सैनी एडवोकेट, पार्षद एनएल भारद्वाज, अंकित स्वामी, टेकचंद मालिया, शिवराम सैनी,कमलेश सैनी, पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र सैैनी एवं युगराज शर्मा समेत प्रबुद्ध जनें भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

लालसोट. शहर के पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को गुड टच-बैड टच’ और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानो  पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]