लालसोट में ऐतिहासिक मंगल कलश यात्रा, 2100 गंगाजल कलशों से हुआ घाटेश्वरनाथ का महाभिषेक

लालसोट. शहर के श्री घाटेश्वरनाथ मंदिर पर शनिवार को हरिद्वार से ले गए पवित्र गंगाजल के 2100 कलश के जल द्वारा भगवान शंकर का महाअभिषेक किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन के मौके पर निकाली गई विशाल मंगल कलश यात्रा में आस्था के सैलाब में महिलाओं के जोश का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैै कि नगे पैर सिर पर गंगा कलश को धारण करने के बाद गर्मी के बीच पूरे मार्ग मेें भजनों पर झूमती ही नजर आयी और पुरुष श्रद्धालुओं ने भी जम जयकारें लगाएं। कलश यात्रा शनिवार सुबह महाकाली मंदिर से कलश व ध्वजा पूजन के बाद शुरू हुई। आयोजन के संयोजक मोहनलाल शर्मा, कमलेश शर्मा एवं अमित शर्मा ने कृष्णबिहारी महाराज श्योपुर वाले के सानिध्य एवं शहर के प्रबुद्ध जनों के साथ कलश व ध्वजा पूजन किया गया। जिसके बाद गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। करीब एक किमी लंबी कलश यात्रा एक छोर परशुराम सर्किल तक पहुंचा तो अंतिम छोर महाकाली मंदिर पर ही मौजूद था। कलश यात्रा के दौरान भगवान शिव- पार्वती एवं राधा कृष्ण की जीवंत झांकियों का भी प्रदर्शन किया एवं जलाभिषेक के बाद घाटेश्वरनाथ का मनोहारी श्रंगार किया गया।
