Home » Blog » लालसोट में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत, मंडावरी में बायपास निर्माण की रखी मांग

लालसोट में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत, मंडावरी में बायपास निर्माण की रखी मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत, मंडावरी में बायपास निर्माण की रखी मांग

लालसोट. प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमार बुधवार दोपहर गंगापुर सीटी से दौसा जाते समय कुछ देर के लिए लालसोट रुकी। गंगापुर रोड़ स्थित एसडीएम कार्यालय के पास भाजपा कार्याकर्ताओं द्वारा उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान बीएड कालेज की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने भी उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया एवं उनके साथ सेल्फी भी ली। स्वागत के दौरान सेवा निवृत आईएएस बीएम मीना की अगुवाई में उप मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन दे कर मंडावरी में बायपास निर्माण की मांग रखी। ज्ञापन में कहा है कि मंडावरी कस्बे में लालसोट-गंगापुर मार्ग से रेलवे स्टेशन मण्डावरी, ग्राम किशोरपुरा, खुर्रा तथा महारिया की ओर जाने वाले मुख्य कस्बे का रास्ता अत्यधिक तंग और सकड़ा है। इस कारण बाजार में आए दिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्थानीय निवासियों, यात्रियों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसके अलावा, मण्डावरी रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी रोजाना आवागमन में भारी मशक्त करनी पड़ती है। आमजन की सुविधा को देखते हुए उक्त गांवों व रेलवे स्टेशन को जोडऩे के लिए लगभग 1.5 से 2 किलोमीटर लंबे चौड़े रास्ते (बायपास) के निर्माण और इसके लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति जारी करने की मांग की है। इस दौरान जिला प्रवक्ता सतपाल मीना, जिला महामंत्री हरकेश मटलाना, जिला उपाध्यक्ष रूपसिंह सरपंच कांजी मीना, मण्डल अध्यक्ष अनिल बुर्जा, रामसिंह कांकरिया, बलराम बैरवा, प्रवासी नीरज शर्मा, दीपक बोहरा, दिनेश जोशी, कैलाश शिवजी, दीपक कांकरिया, कमल सिंह चौहान जयप्रकाश डिडवाना, शेरसिंह मीणा, प्रिंस खेडला, दीपक कांकरिया, जोहरी लाल पहाडिय़ा एवं जगमोहन मालिया समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *