लालसोट में ईदुलजुहा नमाज के बाद मिले गले, घरों में हुई कुर्बानी

लालसोट. ईदुलजुहा का पर्व गुरुवार को क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा जोश खरोश के साथ मनाया गया। शहर में ईद की मुख्य नमाज हाफिज अब्दुल हामिद ने गुरुवार सुबह कोथून रोड स्थित ईदगाह मस्जिद व जामा मस्जिद में मुफ्ती मो. इमरान खांन ने अदा कराई। नमाज अदा कर खुदा का शुक्राना अदा किया। ईद की नमाज अदा कर अकीदतमंद ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद साधन संपन्न लोगों ने घरों में कुर्बानी देकर सुन्नत ए इब्राहीमी अदा की।
Post Views: 189
