Home » Blog » लालसोट में आंगनबाड़ी केन्द्र की पट्टिया गिरी, कमरा बंद होने से बड़ा हादसा टला

लालसोट में आंगनबाड़ी केन्द्र की पट्टिया गिरी, कमरा बंद होने से बड़ा हादसा टला

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में आंगनबाड़ी केन्द्र की पट्टिया गिरी, कमरा बंद होने से बड़ा हादसा टला

लालसोट. शहर के वार्ड 21 स्थित राउप्रा संस्कृत विद्यालय जौहरीलाल का तिबारा परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र के कमरे की पट्टिया टूट कर गिरी पड़ी।गनीमत यह रही कि कमरा जर्जर होने के कारण इसे बंद कर रखा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरकेश मीना ने बताया कि विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के कक्ष की शुक्रवार रात्रि को पट्टिया टूटकर नीचे गिर गई, उन्होंने बताया कि पूर्व में ही इस कमरे की जर्जर हालत होने के कारण उसे पर ताला लगा रखा था और सभी बच्चों एवं स्टाफ को भी वहां ं जाने के लिए मना कर रखा था एवं आंगनबाड़ी केंद्र को अन्य कक्ष में संचालित कर रखा था। शनिवार सुबह जब स्टाफ पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली, जिस पर उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। वही दूसरी ओर जानकारी मिलने पर थानाधिकारी श्रीकिशन मीना ने भी मौैके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र कुमार मीना ने बताया कि उन्होंने सीबीईओ को निर्देश दिए है कि अधिक बारिश होने पर जर्र्जर भवन वाले स्कूलों की छुट्टी भी करा दे, जिससे कोई घटना नही हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

लालसोट. शहर के पीएमश्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस विभाग द्वारा छात्रों को गुड टच-बैड टच’ और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानो  पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]