Home » Blog » लालसोट में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश, होटल मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार, 4 युवतियां डिटेन, घनी आबादी के बीच होटल का है मामला, कार्रवाई से मचा हडक़ंप

लालसोट में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश, होटल मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार, 4 युवतियां डिटेन,  घनी आबादी के बीच होटल का है मामला, कार्रवाई से मचा हडक़ंप

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश, होटल मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार, 4 युवतियां डिटेन,  घनी आबादी के बीच होटल का है मामला, कार्रवाई से मचा हडक़ंप

लालसोट. उपखण्ड मुख्यालय के कुम्हार पाड़ा बाजार के पास धनी आबादी के बीच एक होटल पर छापा मार अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में होटल मैनेजर सहित 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पंजाब, मध्य प्रदेश और कोलकाता की 4 महिलाओं- युवतियों को मौके से डिटेन किया गया है। डिप्टी एसपी सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि कुम्हार पाड़ा बाजार के पास एक होटल में बाहर से महिलाओं और लड़कियों को बुलाकर अनैतिक गतिविधियां व व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में थानाधिकारी हरलाल मीना के साथ पुलिस टीम नमौके पर दबिश दी।होटल के कमरों की तलाशी लेने के दौरान पुलिस को 4 महिलाएं आपत्तिजनक हालत और अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त मिलीं, जो कोलकाता, मध्य प्रदेश और पंजाब की रहने वाली हैं, जिन्हे डिटेन किया गया। इसके अलावा पुलिस ने मौके से 5 युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें होटल मैनेजर भी शामिल है। डिप्टी एसपी ने बताया कि पुलिस ने मौके से अनिल सैनी पुत्र लल्लू लाल सैनी निवासी मालावास, राहुल हरिजन पुत्र कन्हैयालाल हरिजन निवासी रामगढ पचवारा,देवेन्द्र कुमार पुत्र हरिराम बैरवा निवासी चांदनोली, थाना बाटोदा सवाई माधोपुर, सोनू सैनी पुत्र महेश सैनी निवासी राजौली, मनोज सैनी पुत्र राजाराम सैनी निवासी खटवा को गिरफ्तार किया है एवं डिटेन की गई 4 महिलाओं- युवतियों को सखी सेंटर भेजा जाएगा। डिप्टी एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट और संगठित अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]