Home » Blog » लालसोट में अनुराग सेवा संस्थान द्वारा मवेशियों की प्यास बुझाने के लिए 15 टंकी रखवाई , नियमित पानी भरने का भी लिया संकल्प

लालसोट में अनुराग सेवा संस्थान द्वारा मवेशियों की प्यास बुझाने के लिए 15 टंकी रखवाई , नियमित पानी भरने का भी लिया संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में अनुराग सेवा संस्थान द्वारा मवेशियों की प्यास बुझाने के लिए 15 टंकी रखवाई , नियमित पानी भरने का भी लिया संकल्प

लालसोट. अनुराग सेवा संस्थान की स्थापना के 31 वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान द्वारा अनुराग -31 के अन्तर्गत पितृ दिवस के अवसर पर गर्र्मियों में बेजूबान मवेशियों को पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न स्थानों पर 15 पानी की टंकी (फर्मे) रखवाई गई। संस्थान द्वारा रविवार को पहले दौर में हनुमान वाटिका, नेहरू कालोनी, न्यू कालोनी, दादू वाटिका, कबीर कालोनी, गणपति नगर, सुरक्षित नगर, लाम्बा पाडा, व्यास जी की कोठी आदि स्थानों पर पानी के टंकी फर्मे रखवाए गए। संस्थान द्वारा ये सभी फर्मे स्थानीय निवासियों द्वारा नियमित पानी भरने की प्रतिबद्धता पर उनके द्वारा निर्दिष्ट स्थानों पर रखवाए गए हैं। संस्थापक संयोजक सियाराम शर्मा ने सभी जगहों पर लोगों ने नियमित रुप से टंकियों में पानी भरने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थान उप सचिव अजय हट्टीका, समन्वयक सुनील खारला, अनुराग प्रिय शर्मा, पुरुषोत्तम मोदी, दिनेश हरियाणा, नम्रता बावला, रामजी लाल पुजारी, मुकेश श्रीमा विजय पारीक, विश्वेंद्र हेप्पी, अनुराग सुकार, मुन्नी पारीक, बबली गंगापुर, महेश पाराशर, संतोष सैनी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *