Home » Blog » लालसोट में अंबेडकर जयंति पर गूंजे जय भीम के नारे, रक्तदान शिविर में दिखा जोश

लालसोट में अंबेडकर जयंति पर गूंजे जय भीम के नारे, रक्तदान शिविर में दिखा जोश

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट में अंबेडकर जयंति पर गूंजे जय भीम के नारे, रक्तदान शिविर में दिखा जोश

लालसोट. संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंति मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाई गई अंबेडकर विकास मंच द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंति खोहरापाड़ा स्थित अंबेडकर भवन पर मनाई जहां अंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष सोहनपाल मरमिट की अगुवाई में सैकड़ों जनों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यर्पण अर्पित करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। अंबेडकर नवयुवक संगठन द्वारा पैदल महारैली का आयोजन किया गया। रैली बस स्टेण्ड सामूदायिक भवन से रवाना हो कर अशोक सर्किल, ज्योतिबा फूले सर्किल एवं गंगापुर रोड़ होते हुए मंडी तिराहे पर प्रतिमा स्थल पर पहुंची। रैली में सबसे आगे बालिकाओं को घोड़ी बिठाया, जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुषों की भीड़ जय भीम व बाबा साहेब के नारे लगाते हुए चल रहे थे, इस दौरान कई जीवंत झांकियां भी प्रस्तुत की गई एवं हाथों में तिरंगा व नीला झंंडा लेकर युवा डीजे पर नाचते गाते हुए रैली में शामिल हुए। रैली में किन्नर समाज की मंहत मीनू किन्नर भी बग्धी बैठ कर शामिल हुई। रैली का बस स्टेेण्ड पर पूर्व मंत्री वीरेन्द्र मीना की अगुवाई में पूर्व चेयरमैन जगदीश सैनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रवि हाडा, शंभू दयाल पुरोहित, राजेंद्र स्वामी समेत कई जनों ने पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया गया। इसके अलावा मंडी तिराहे तक जगह जगह पुुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। गंगापुर रोड़ पर रेली में भाजपा व कांग्रेस के नेता व पदाधिकारी भी शामिल हुए। रैली में विधायक रामबिलास मीना, पीसीसी सदस्य कमल मीना, सतपाल मीना, सोनू बिनोरी, दुलीचंद, एसीबीईओ बिहारीलाल वर्मा, श्यामसुंदर मिश्रा, सुनील चतुर्वेदी, बलराम बैरवा, रोहित जाटव, सोनू जाटव, मोहन वर्र्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष हेमराज मीना, प्रो. सुभाष पहाडिय़ा, दीपक पुरोहित, जौहरीलाल पहाडिय़ा, टेकंचद मालिया, मुन्नालाल महावर, सीताराम चंडालिया, कमलेश लोटन एवं रामवतार जोरवाल समेत कई प्र्रबुद्ध जन भी शामिल रह अंबेडकर भवन पर आयोजित रक्तदान शिविर में भी जोश देखा गया। यहां लालसोट ब्लड सेंटर की टीम द्वारा संग्रहित किया गया। सुबह से ही रक्तदान के लिए युवाओं की भीड़ बनी रही। करीब 50 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। डॉ. वीरेन्द्र मीना ने सभी रक्तदाताओं का हौसला बढाया। मंच के अध्यक्ष सोहनपाल मरमिट, अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी केे अध्यक्ष राम मनोहर बैरवा, दुलीचंद महेन्द्रा, अशोक बैरवा ने सभी रक्तदाताओं को प्र्रमाण पत्र वितरण करते हुए सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24