लालसोट में अंधड़ से दो जनों की मौत, एक युवा घायल

लालसोट क्षेत्र में शुक्रवार शाम को तेज बारिश व ओलो के साथ आए अंधड़ के कारण दो जनों की जान चली गई है। रामगढ़ पचवारा क्षेत्र की अमराबाद ग्राम पंचायत के गांव बाढ़ देहलाल में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया ग्राम पंचायत प्रशासक राकेश मीणा ने बताया कि महिला लाडा देवी पत्नी मालफन मीणा उम्र 60 साल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बेटा बद्री उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं दूसरी ओर झापदा थाना क्षेत्र के गांव रायमालपुरा में एक टीन सेट के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घनश्याम पुत्र गौतम मीणा उम्र 35 वर्ष की टीन शेड के नीचे दबने से मौत हो गई है परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
