Home » Blog » लालसोट महाकाली मंदिर परिसर में सूखें कुए में दोबारा आया पानी, 30 साल पूर्व मिट्टी भर कर बंद कर दिया कुए को , लोगों की जुुटी भीड़

लालसोट महाकाली मंदिर परिसर में सूखें कुए में दोबारा आया पानी, 30 साल पूर्व मिट्टी भर कर बंद कर दिया कुए को , लोगों की जुुटी भीड़ 

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट महाकाली मंदिर परिसर में सूखें कुए में दोबारा आया पानी, 30 साल पूर्व मिट्टी भर कर बंद कर दिया कुए को , लोगों की जुुटी भीड़

← Back

Thank you for your response. ✨

लालसोट। महाकाली मंदिर में करीब 35 साल सूखने के बाद मिट्टी से भरे गए एक कुए में दोबारा पानी आने से हडक़ंप मच गया। करीब 50 फीट गहरे में कुए में 10 फीट तक पानी भी भरा था। मंदिर के बाहर जमीन पर एक बड़ा छेद नजर आया, जिस पर उन्होंने उसमे एक लकड़ी दी तो वह पूरी समा गई, जिसके बाद प्लास्टिक का पाईप दिया वह भी करीब 50 फीट तक जमीन के अंदर चला गया, जिसके बाद उन्हे याद आया कि मंदिर के पुजारी व पूर्वज उक्त स्थान पर कुआ होने की बात कहते थे, जिसके बाद हाथो हाथ नगर परिषद आयुक्त नवरत्न शर्मा को सूचित किया गया एवं जेसीबी मशीन को मंगवा उक्त स्थान पर खुदार्ई कराई तो टाईल्स की सतह को हटाते ही कुआ नजर आ गया। व्यापार महासंघ अध्यक्ष दीपक चौधरी, महाकाली सेवा समिति के अध्यक्ष शिवशंकर जोशी,दिनेश अग्रीका महंत बनवारीलाल व्यास एवं रामचरण बोहरा ने बताया कि यह कुआ सैकड़ों वर्र्ष पुराना है, करीब 30 साल पूर्व सूखने पर मिट्टी डाल कर इसे पाट दिया था, अब दो साल से लगातार हो रही अच्छी बारिश के कारण भूमिगत जल का स्तर बढने के बाद कुआ अंदर ही धंसने लग गया, फिलहाल मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेटिंग लगा दी है। वही दूसरी ओर दिन भर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

Are You Satisfied Rangila Media24