लालसोट पेंशनर्स समाज ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, आरजीएचएस को बीमा मोड पर नहीं डालने और निर्बाध कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग

लालसोट. राजस्थान पेंशनर्स समाज उप शाखा द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को यह ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन पेंशनर्स समाज उप शाखा के अध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें पेंशनर्स की चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी गंभीर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की पुरजोर मांग की गई।ज्ञापन में कहा है कि आरजीएचएस योजना के अंतर्गत अनुमोदित चिकित्सालयों एवं फार्मा स्टोर्स द्वारा पेंशनर्स को मिलने वाली नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा बिना किसी व्यवधान के नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए, इस योजना को किसी भी परिस्थिति में ‘बीमा मोड’ पर न डाला जाए, बल्कि इसे वर्तमान व्यवस्था के अनुरूप ही सुचारू रखा जाए। ज्ञापन में कहा है कि सरकार इ सभी समस्याओं का समाधान करे, ताकि जीवन के इस पड़ाव पर बुजुर्ग पेंशनरों को किसी भी प्रकार की मानसिक या शारीरिक परेशानियों से जूझना न पड़े। ज्ञापन देते समय उपशाखा मंत्री विमलेश मिश्रा, संरक्षक सोहन पाल मरमिट, उपाध्यक्ष महेश उपाध्याय एवं कन्हैया लाल शर्मा,महेश चंद्र नापित, कैलाश चंद्र बेनीवाल, मांन प्रकाश बेरवा, ओम प्रकाश अल्युरिया, जोरी लाल पहाडिय़ा, पृथ्वीराज, बाबूलाल सेन, कैलाश चंद्र शर्मा, डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता, राधा मोहन शर्मा, रामगोपाल नापित, सुरेश कुमार शर्मा, मुन्नालाल महावर, देवकिशन शर्मा, बाबूलाल शर्मा, बजरंग लाल शर्मा, महेश शर्मा (रालावास), रामकरण मीणा (बगड़ी) भी मौजूद रहे।
