Home » Blog » लालसोट पुलिस ने ऑनलाइन कुर्ती बेचने एवं चाइल्ड पोर्नोग्राफी के नाम पर ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन भी किया जब्त

लालसोट पुलिस ने ऑनलाइन कुर्ती बेचने एवं चाइल्ड पोर्नोग्राफी के नाम पर ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन भी किया जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट पुलिस ने ऑनलाइन कुर्ती बेचने एवं चाइल्ड पोर्नोग्राफी के नाम पर ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन भी किया जब्त

लालसोट. लालसोट पुलिस ने ऑनलाइन कुर्ती बेचने और चाइल्ड पोर्नोग्राफी के नाम पर ठगी करने वाला एक शातिर आरोपी जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर मिली एक शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू मीना (24 वर्ष) पुत्र कमलेश मीना, निवासी मिर्जापुरा किराड़ी को जयपुर से डिटेन करप गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के मोबाइल फोन के विश्लेषण से दो चौंकाने वाले तरीके सामने आए जिससे वह लोगों को जाल में फंसाता था। आरोपी व्हाट्सएप बिजनेस फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं की कुर्तियाँ सस्ते दामों में देने का लालच देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करता था। इसके अलावा आरोपी ने अपने मोबाइल में एक ऐप इंस्टॉल कर रखा था,जिसके जरिए व वह बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो बेचने और ग्रुप में मेंबरशिप जोडऩे के नाम पर प्रति व्यक्ति 299 रुपये लेता था । इसके लिए वह लोगों को अपने बैंक अकाउंट का क्यूआर कोड भेजकर पैसे वसूलता था। आरोपी को शनिवार को पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से वह फिलहाल पुलिस रिमांड पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

Cricket Score

Live Poll

[democracy id="1"]