Home » Blog » लालसोट पुलिस का कड़ा संदेश: शहर की होटलों और कैफे में नहीं पनपने देंगे अवैध गतिविधियां, कई जगह मारा छापा

लालसोट पुलिस का कड़ा संदेश: शहर की होटलों और कैफे में नहीं पनपने देंगे अवैध गतिविधियां, कई जगह मारा छापा

Facebook
Twitter
WhatsApp

लालसोट पुलिस का कड़ा संदेश: शहर की होटलों और कैफे में नहीं पनपने देंगे अवैध गतिविधियां, कई जगह मारा छापा

लालसोट।कस्बे के होटलों और कैफे में अवैध गतिविधियों और असामाजिक कार्यों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त मोड में आ गया है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र की किसी भी होटल या कैफे में अवैध धंधे या गलत गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

इसी कड़ी में आज थानाधिकारी हरलाल मीना के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते और महिला कांस्टेबलों की टीम ने लालसोट कस्बे के प्रमुख होटलों और कैफे का औचक निरीक्षण (सरप्राइज चेकिंग) किया।

संचालकों को दी कड़ी हिदायत

थानाधिकारी हरलाल मीना ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सभी स्थानों की गहनता से जांच की गई, जहाँ फिलहाल किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं पाई गई।

हालांकि, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से सभी होटल और कैफे संचालकों को सख्त हिदायत देकर पाबंद किया गया है। पुलिस ने संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बिना वैध पहचान पत्र (ID) के रुकने न दें।

परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध या असामाजिक गतिविधि पाए जाने पर संचालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना अधिकारी ने बताया किकस्बे में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *