लालसोट पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी ने दी आंदोलन की चेतावनी

लालसोट. पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारियों ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी एवं पंचायत समिति विकास अधिकारी को भी मुख्यमंत्री, पंचायतीराज मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, मुख्य सचिव एवं विभागीय अधिकारियों के नाम अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे। संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वैष्णव ने बताया कि पंचायती राज के मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभिन्न मांगे जिसके तहत पदनाम परिवर्तन, कार्य विभाजन, अंतर जिला स्थानांतरण, नॉशनल परिलाप सहित शेष पदों पर नियुक्ति को लेकर पिछले काफी समय से शासन के उच्च स्तर पर मांगो के निराकरण हेतु विभिन्न चरणों मे ज्ञापन दिए गए। इसके साथ ही 75 से ज्यादा भाजपा विधायकों एवं सांसदों की डिजायर के माध्यम से भी हमारी मांगो के समाधान हेतु सरकार का ध्यान आकर्षण किया गया। परंतु आज तक भी सरकार के द्वारा किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई। जिससे व्यथित होकर पंचायती राज के सभी मंत्रालयिक कार्मिकों को आंदोलन की ओर अग्रसर होने का निर्णय लेना पड़ा। संगठन के प्रदेश महामंत्री गिर्राज चौधरी ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में ब्लॉक मुख्यालय पर ज्ञापन दिए गए। अगले चरण में संपूर्ण राजस्थान में जिला स्तर पर ज्ञापन दिए जाएंगे। उसके बाद भी अगर सरकार के द्वारा हमारी जायज मांगो के निराकरण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जाता है तो आंदोलन को ओर उग्र किया जाएगा। परंतु अब कर्मचारी अपने हक व अधिकार के लिए पीछे हटने वाले नहीं हैं। संगठन के लालसोट ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह राडा ने बताया कि गुरुवार को उपखंड अधिकारी विजेंद्र मीणा एवं पंचायत समिति विकास अधिकारी बाबूलाल मीणा को ज्ञापन सौंप कर उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगो के समाधान हेतु सरकार के द्वारा सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो हम कार्य बहिष्कार जैसा कठोर कदम भी उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। संगठन के ब्लॉक महामंत्री राजेश शर्मा ने बताया कि आज वर्तमान में पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओं का कार्य संचालन जिम्मेदारी पूर्वक हम मंत्रालयिक कर्मचारी कर रहे हैं,परंतु हमें हमारा अधिकार नहीं दिया जा रहा है जो कि विभाग का दोहरा आचरण स्वतः प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि हमें हमारे हक अधिकार के लिए कठोर से कठोर आंदोलन करना पड़ा तो भी उससे पीछे नहीं हटेंगे परंतु अब हमारा हक़ अधिकार लेकर रहेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रवक्ता रविंद्र कुमार जैन एवं बनवारी लाल सैन, नीरज शर्मा, मीना सैनी,गजेंद्र सिंह मीठालाल कीर, कमलेश मीणा, संतोष सैनी, भावना जैन,राजेंद्र मीणा, सुरेश कुमार बैरवा,कन्हैयालाल बेरवा, मुकेश कुमार बैरवा, योगेंद्र कुमार राजपाल, रमेश चंद कीर, उमेश शर्मा,मीरा शर्मा, इत्यादि मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
